Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्टस चोरी, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोर, पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर के श्री बालाजी मोटर्स शोरूम से तीन एक्टिवा स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस चोरी की वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर शोरूम का गेट चाबी से खोलते हुए अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर गल्ला मंडी निवासी शोरूम स्वामी राजेश बंसल ने बताया कि उनका शोरूम हल्द्वानी के रामपुर रोड पर स्थित है, जहां आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। जब वह स्टाफ के साथ स्टॉक का मिलान कर रहे थे, तो तीन एक्टिवा स्कूटी और कुछ स्पेयर पार्ट्स गायब पाए गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें चोरी की पूरी घटना सामने आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

शोरूम स्वामी के अनुसार फुटेज में दिखाई दिया अज्ञात व्यक्ति ही तीनों स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स चोरी कर ले गया। पीड़ित की ओर से कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इस मामले में हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉