Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

हादसा: भूस्खलन की चपेट में आने से मकान पूरी तरह ध्वस्त, 22 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- जिले के अस्कोट क्षेत्र में आज सुबह शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जबकि भीतर सो रहे 22 वर्षीय युवक भुवन जोशी की मलबे में दबकर मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब चार बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर नीचे आ गिरे। यह मलबा सीधे ललित मोहन जोशी के मकान पर गिरा, जिससे मकान की छत ध्वस्त हो गई। पहाड़ी से आया बोल्डर दीवार तोड़कर भीतर घुस गया और कमरे में सो रहे भुवन जोशी को पूरी तरह दबा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

परिजनों ने खुद मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन भारी मात्रा में डंप मलबे के कारण वे युवक को बाहर नहीं निकाल पाए।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजस्व टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉