Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

किशोरी के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की मां ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को विकासनगर निवासी एक महिला ने तहरीर दी थी, जिसमें महिला ने बताया था कि समद पुत्र शकील निवासी सहारनपुर हाल निवासी विकासनगर ने उसकी नाबालिग बेटी का स्कूल आते जाते पीछा किया, एक दिन देर रात जब उनकी बेटी शौच के लिए जा रही थी तब युवक ने उनकी बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया।
पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान उनकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी ने छात्रा को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद किशोरी को उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नैनीताल हाइवे पर बल्दियाखान के पास गिरा पेड़, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को यातायात सुचारु कराने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉