Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

केदारनाथ हेली सेवा को लेकर यूकाडा ने उठाया अहम कदम, 3 साल का अनुबंध समाप्त, फिर से शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- आने वाले समय में चारधाम यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने की दिशा में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा को लेकर अहम कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनियों का चयन अब नए सिरे से किया जाएगा। इसके लिए यूकाडा जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से हेली सेवा चला रही कंपनियों के साथ किया गया अनुबंध वर्ष 2025 में समाप्त हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल
Ad

अब अनुबंध अवधि पूरी होने के बाद नई कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि आगामी यात्रा सीजन में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले वर्ष तक गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन एविएशन, थंबी एविएशन, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, केस्ट्रल और एयरो एयर क्राफ्ट के माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं संचालित की गई थीं। इन सेवाओं से हर साल हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलता है, खासकर बुजुर्गों और अस्वस्थ यात्रियों को अप्रैल और मई माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यूकाडा समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में तीन दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं के शानदार अभिनय की सभी ने की सराहना

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चयन के दौरान सभी एविएशन कंपनियों से नागरिक उड्डयन से जुड़े सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हेली सेवाओं से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉