Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पानी की टंकी से मिला युवक का शव, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- रानीपोखरी में 15 फीट गहरी एक पानी की टंकी से युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकालकर मोर्चरी के लिए भेज  दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देर रात रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि शांतिनगर में एक पानी की टंकी में एक शव पड़ा हुआ है। जिसे एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त शुभम पाल (31) निवासी नागाघेर, रानीपोखरी के रूप में हुई। मृतक मंगलवार रात करीब नौ बजे से घर से बिना बताए कहीं चला गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि गुमशुदा के कपड़े शांति नगर गली नंबर 2 पानी की टंकी के पास पड़े हैं। पुलिस शुभम पाल के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। उसका शव 15 फीट गहरी टंकी में पानी में पड़ा मिला। शव को थाना पुलिस टीम ने टंकी से एसडीआरएफ की मदद से पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर पंचायतनामा कार्रवाई को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉