Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भुजियाघाट- रानीबाग के बीच भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा: पानी के तेज बहाव में दो स्कूटी सवार बहे, देर शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजियाघाट रानीबाग के बीच भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी बरसाती गधेरा से अचानक आए पानी के तेज बहाव में दो स्कूटी सवार युवक बह गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी में सवार थे और पानी के तेज बहाव को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेज सैलाब उन्हें बहा ले गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad

घटना की खबर  मिलते ही स्थानीय युवा ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और स्थानीय लोग युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। देर शाम तक युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पानी भर गया है, जिससे हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। भुजियाघाट से काठगोदाम तक भारी वाहनों और पर्यटकों की गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad

 जिला प्रशासन आपदा विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य न हो, तब तक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉