Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लिटिल फ्लावर स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- लालडांट  स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में दीपावली के अवसर पर चार सदनों की रंगोली प्रतियोगिता की गयी। बच्चों ने अपनी सुंदर-सुंदर कल्पनाओं को बहुत सुंदर रंगोली के रूप में उकेरा। गाँधी सदन ने सुंदर रंगों से दीपक और फूल बनाया। नेहरू सदन ने गणेश जी एवं सुंदर कलश बनाया, शास्त्री सदन ने गेरू और विश्वार ( चावल के आटे का चूरा )के द्वारा सनातन रंगोली (एपण) बनायी। टैगोर सदन ने सतरंगी मोर बनाकर सभी का मन मोह लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad


अभिभावकों ने बच्चों की इन सुंदर रंगोलियों की प्रशंसा करके उनका उत्साह बढ़ाया एवं निर्णायक की भूमिका भी निभाई – जिसमें प्रथम- शास्त्री सदन,   द्वितीय- गाँधी सदन,  तृतीय- टैगोर सदन,   चतुर्थ – नेहरू सदन रहे।


प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं के कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनायें दीं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉