Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसआईआर के संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अधिकारियों के साथ की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  तहसील हल्द्वानी के अन्तर्गत आज (शनिवार) को  नगर निगम सभागार में एसआईआर के संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में  विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं के 51 बूथ लेबल अधिकारी तथा 60-कालाढूंगी के 151 बूथ लेबल अधिकारी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र एवं वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं तक यह जानकारी पहुंचाएं कि एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आरटीओ की कार्रवाई, नैनीताल जनपद में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे प्रतिबंध संबंधी बोर्ड, पेट्रोल पंपों पर नियम का पालन शुरू, जागरूकता बोर्ड भी लगाए
Ad

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इसके लिए 7 जून से 8 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे तथा मतदाता द्वारा भरे गए फार्म पुनः प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 1515 सितम्बर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, आपात स्थिति में करें हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क----

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पाण्डे, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉