Medical
उत्तराखण्डचमोली

चमोली जिले के नारायण बगड़ क्षेत्र में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.7 मापी गई, लोगों में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/चमोली:- उत्तराखंड में भूकंप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार सुबह चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से तुरंत बाहर निकल आए और काफी देर तक खुले स्थानों में खड़े रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:27 बजे भूकंप के झटके चमोली, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली और देवाल क्षेत्रों में महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 आंकी गई है। झटके हल्के होने से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चमोली के आसपास स्थित रहा। विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को सूचित करने की अपील की है। उत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉