Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला स्तरीय ट्रायल में एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन: अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आदित्य और गौरव का चयन

ADVERTISEMENTS Ad

  हल्द्वानी:- इंस्पिरेशन स्कूल में 12 सितंबर को अंडर-14 जिला स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में कुल 40 बालकों एवं 14 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एसकेएम स्कूल के दो विद्यार्थियों आदित्य कुमार कक्षा- 8 व गौरव आर्य कक्षा-8 का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 13 एवं 14 अक्टूबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में 12 बालक एवं 12 बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। एसकेएम स्कूल के चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के दम पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बालक वर्ग के मुख्य कोच सागर बिनवाल तथा सहायक कोच सचिन वसिया हैं। वहीं बालिका वर्ग की मुख्य कोच रिया बिष्ट तथा सहायक कोच करण शर्मा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री और डीजी सूचना ने जताया दुख

विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और खेल प्रतिभा का परिणाम है। विद्यालय को उम्मीद है कि विद्यार्थी राज्य चैंपियनशिप में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एसकेएम स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉