Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

गोल्डन ब्रिज इन्वेस्टमेंट के नाम पर वेबसाइट बनाकर 46 लाख की ठगी, साइबर अपराध थाना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर ठगों ने गोल्डन ब्रिज इनवेस्टमेंट के नाम से वेबसाइट बनाकर दून के व्यक्ति से 46.01 लाख रुपये ठगी कर ली। शिकायत पर साइबर अपराध थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. रघुबीर सिंह आनंद निवासी डीएल रोड ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 23 अप्रैल को गोल्डन ब्रिज इनवेस्टमेंट के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू की थी। वेबसाइट पर कुछ लाइसेंस और प्रमाणपत्र डाले गए थे। उन्होंने आरबीआई से जारी लाइसेंस मांगे। गोल्डन ब्रिज इन्वेस्टमेंट ने इसे साझा करने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद आनंद ने ट्रेडिंग में निवेश जारी रखा और ऑनलाइन निवेश में लगातार लाभ दिखाया गया। इस तरह पीड़ित रकम जमा करते रहे और 46 लाख रुपये से अधिक जमा करने के बाद 19 जून को जीबीआई की वेबसाइट को होल्ड पर डाल दिया गया। तब पीड़ित को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हुए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

साइबर थाने के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि आनंद की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के मामले में जुलाई महीने में फिर तेजी से बढ़े हैं। पिछले दस दिन में साइबर थाना देहरादून में पुलिस बीस लाख रुपये से अधिक रकम ठगी का यह सातवां केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉