Medical
उत्तराखण्ड

धार्मिक पर्यटन की दिशा में उत्तराखंड सरकार की बड़ी पहल, अयोध्या में राज्य अतिथि गृह निर्माण की योजना पर काम शुरू, श्रद्धालुओं के सुविधाजनक ठहराव का बनेगा प्रमुख केंद्र

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने की
ओर उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए अयोध्या में राज्य अतिथि गृह निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। करीब 54 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनने वाला यह अत्याधुनिक परिसर उत्तराखंड से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने लिए सुरक्षित केंद्र बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस ड्रीम प्रोजेक्ट के पीछे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच साफ झलकती है। धामी सरकार धार्मिक पर्यटन को आर्थिक विकास से जोड़ते हुए चारधाम यात्रा के बाद अब देश के अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी उत्तराखंड की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में काम कर रही है, उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए अयोध्या में राज्य अतिथि गृह निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। करीब 54 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनने वाला यह अत्याधुनिक परिसर उत्तराखंड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव का प्रमुख केंद्र बनेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

रणनीतिक लोकेशन बनेगी ताकत

ADVERTISEMENTS Ad

प्रस्तावित अतिथि गृह राम मंदिर से करीब 6.60 किमी और फैजाबाद से लगभग 6.40 किमी दूरी पर स्थित होगा। वहीं अयोध्या एयरपोर्ट से करीब 10 किमी की दूरी इसे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुगम बनाएगी। लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों से सीधा संपर्क इसे धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बना सकता है।

आम श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

इस परियोजना की खास बात यह है कि इसे केवल वीआईपी सुविधाओं तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि आम श्रद्धालुओं के लिए भी किफायती दरों पर ठहरने की व्यवस्था होगी। इससे अयोध्या आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सहज बन सकेगी।

सांस्कृतिक केंद्र के रूप में होगी पहचान

सरकार इस अतिथि गृह को केवल आवासीय सुविधा तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे उत्तराखंड की संस्कृति के प्रदर्शन का केंद्र बनाया जाएगा। यहां लोक कला, लोक संगीत, पारंपरिक उत्सव और मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

अयोध्या में तेजी से बढ़ते धार्मिक पर्यटन के बीच यह परियोजना उत्तराखंड के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित हो सकती है। लाखों श्रद्धालुओं के बीच राज्य की मौजूदगी और मजबूत होगी, जिससे पर्यटन उद्योग को अप्रत्यक्ष रूप से नई गति मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान डॉ. आर.राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना उत्तराखंड की छवि से जुड़ी है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सांस्कृतिक सेतु बनेगा अतिथि गृह

डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि यह परियोजना केवल एक भवन नहीं, बल्कि उत्तराखंड और अयोध्या के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य करेगी। यहां श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलने के साथ-साथ उत्तराखंड की परंपराओं और संस्कृति से भी जुड़ने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉