Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी में समुदाय विशेष के युवक ने एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके कारण युवती ने बदनामी के डर से अपना घर छोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को 24 घंटे के भीतर कोटद्वार से बरामद कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय निवासी ने तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी साली घर से बिना बताए कहीं चली गई और काफी तलाश के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है, तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने युवती को 24 घंटे के भीतर कोटद्वार से बरामद कर युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो शाहनवाज मिर्जा नाम के फेसबुक अकाउंट से सोशल मीडिया पर वायरल की गई है और बदनामी के कारण वो घर से भाग गई थी। इस सम्बन्ध में पुलिस ने जांच कर आरोपी शाहनवाज के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉