Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी, मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी, राज्य भर में कई सड़कें बंद, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन, बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 26 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों से नदी-नालों और गदेरों से दूर रहने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में भूस्खलन और भू धंसाव की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार तक राज्यभर में 98 सड़कें बंद होने से कई गांवों और कस्बों का संपर्क प्रभावित हो गया है। कई स्थानों पर लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जबकि कुछ इलाकों में आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

राजधानी देहरादून में भूधंसाव के चलते देहरादून-मसूरी राज्य मोटर मार्ग बंद हो गया है। जिले में कुल 10 सड़कें बाधित हैं। वहीं चमोली जिले में सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने के कारण बंद है, जबकि जिले की 25 ग्रामीण सड़कें भी यातायात के लिए अवरुद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

अन्य जिलों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर में 10, रुद्रप्रयाग में सात, पिथौरागढ़ में 14, नैनीताल में एक राज्य मार्ग सहित पांच ग्रामीण सड़कें, उत्तरकाशी में दो, चंपावत में तीन और टिहरी में नौ ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियां मार्ग खोलने में जुटी हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में चुनौती बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉