Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर ने किया निरीक्षण चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए, बिजली के पोल जल्द शिफ्ट करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने प्रशासन द्वारा कराई जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य और प्राधिकरण द्वारा सरकारी भवनों में बेलदार पौधे लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सरस मार्केट की तरफ सड़क चौड़ीकरण के कार्य को कमिश्नर दीपक रावत ने देखा। जहां पर उन्होंने बिजली के पोल को जल्द शिफ्ट करने एवं सौंदर्यकरण के कार्यों को उन्होंने ठीक तरह से करने के निर्देश दिए।  बेलदार पौधों व कई प्रकार के बेलदार पौधे लगाए गए हैं। जिससे शहर हरा-भरा दिखेगा। वही निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक रावत जल निगम के ऑफिस गए। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं मुख्य अभियंता भी अपने ऑफिस में नहीं मिले। जिस पर कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य अभियंता का स्पष्टीकरण मांगा है और अनुपस्थित चार कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं, उन्होंने बताया सड़क चौड़ीकरण के कार्य में पोल शिफ्टिंग का समय पर होना बहुत जरूरी है। प्राधिकरण द्वारा लगाया जा रहे बेलदार पौधे शहर की शोभा को बढ़ाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य, क्षेत्र की जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का जताया आभार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉