उत्तराखण्डदेहरादून
उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी, देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
देहरादून:- प्रदेश के पर्वतीय जिलों में फिलहाल लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक सितंबर के लिए देहरादून और टिहरी जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम की स्थिति के मद्देनजर जिलाधिकारी देहरादून ने दिनांक 1 सितंबर को जनपद के समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
ADVERTISEMENTS
इसके अलावा मौसम विभाग ने पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार जिले में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह सितंबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS









