Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वरिष्ठ अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने दिया अपने पद से इस्तीफा, 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई घटना को बताया कारण

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- जिला पंचायत नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वह 20 वर्षों से जिला पंचायत की ओर से हाईकोर्ट नैनीताल और उत्तराखंड लोक सेवाएं अधिकरण, नैनीताल पीठ में मामले देख रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान हुई घटना को कारण बताया है। उनका आरोप है कि मतदान केंद्र परिसर से चुनाव के दौरान पांच निर्वाचित सदस्यों का हथियारबंद लोगों की ओर से अपहरण कर लिया गया। इस घटना ने न केवल आम जनता में भय का माहौल पैदा किया बल्कि पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में वे जिला पंचायत की ओर से अधिवक्ता के रूप में कार्य करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इसलिए वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से मुक्त हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉