Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध रूप से दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण  को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, स्टॉल और दुकानों के आगे रखे सामान को हटाया गया। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी  कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस की टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में निरीक्षण किया और सार्वजनिक स्थानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने इस बात को साफ कर दिया है कि फुटपाथ और सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन, स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आश्रितों को किया सम्मानित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉