Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लिटिल फ्लावर स्कूल में मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती

ADVERTISEMENTS Ad

लालडांट रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। वंदे मातरम, रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए एवं दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल आदि भजन एवं गानों के साथ उनका स्मरण किया गया। विद्यार्थियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन के महत्वपूर्ण सारांश स्वच्छता अभियान एवं नशा उन्मूलन अभियान पर अपने विचार प्रकट किए। अंत में स्वच्छता अभियान पर रैली निकाली गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉