Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा का फंदे से लटका मिला शव, बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात आई सामने

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- शहर के मुखानी स्थित आदर्श कालोनी निवासी सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा आनंद सिंह बिष्ट (60) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोग उन्हें फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट ने दो वर्ष पूर्व ही नौकरी से वीआरएस लिया था। मुखानी में वह पत्नी के साथ रह रहे थे और उनके दोनों बेटे सरकारी नौकरी में होने की वजह से दूसरे शहरों में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार आनंद लंबे समय से बीमार थे। इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में भी थे। बुधवार रात उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे के बाहर बालकनी में फंदे से लटका देखा तो शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

आसपास के लोग उन्हें एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉