Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सुशीला तिवारी हॉस्पिटल से फरार कैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 फरवरी को पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  सुशीला तिवारी चिकित्सालय से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हुआ विचाराधीन कैदी रोहित कुमार को आईटीआई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मामले पंजीकृत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। 18 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत पर कांस्टेबल पवन गोसाईं और खेम सिंह उसे इलाज के लिए एसटीएच लेकर गए थे, जहां रोहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद हल्द्वानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने उसे टांडा उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीपक सिंह ने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी की सूचना हल्द्वानी पुलिस को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉