Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लालकुआं से मुंबई नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड वासियों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को प्रातः 7:45 पर लालकुआं से मुंबई के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन सेवा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा की कि कुमाऊं वासियों के लिए नई ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रयास के बाद कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए एक और नई ट्रेन सेवा संचालित हो रही है जिसका शुभारंभ 21 अक्टूबर को सुबह 7:45 पर लालकुआं रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी दूरभाष पर केंद्रीय रेल मंत्री जी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बातचीत हुई है जिस पर आगामी 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लालकुआं पहुंचकर मुंबई के लिए संचालित होने वाली नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से न सिर्फ बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में पर्यटक फायदा होगा एवं उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेन मिलेगी और मुंबई में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियो को भी लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉