Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल रहा तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बार फिर कार्रवाई देखने को मिली है। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार सुबह से अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिन मदरसों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है, उनमें से कई लोगों के पास मान्यता नहीं थी। इसके अलावा, कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं, जैसे कि बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना आदि। जो कि नियमों के प्रतिकूल पाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं, मीडिया को कार्रवाई स्थल से दूर रखा गया है, जिससे अब तक पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकी है।
कार्रवाई में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह, एसडीएम रेखा कोहली, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी, तहसीलदार सचिन कुमार, मनीषा बिष्ट समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 200 राजकीय विद्यालयों में बिना रुकावट जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, बजट खर्च में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉