Medical
उत्तराखण्ड

हादसा: टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, किनारे खड़े स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:-  एक टूरिस्ट बस भजनगढ़ रोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की चपेट में आकर हाईवे किनारे खड़े दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस सवार 13 यात्री जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम मौसम का बदला मिजाज, तापमान में आई गिरावट, नौ जिलों में अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Ad

मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि बिहार के यात्री नीलकंठ दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वापसी में दिल्ली लौटते समय भद्रकाली तिराहे से थोड़ा आगे एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे में सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार दो चचेरे भाई बस की चपेट में आ गए। आसपास ठेली-रेहड़ी संचालकों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश
Ad

एसआई राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान 24 वर्षीय शुभम बिष्ट व 32 साल के ऋषभ बिष्ट दोनों निवासी गणेश विहार, ऋषिकेश के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉