Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला पंचायत नैनीताल के निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- आज सोमवार नैनीताल क्लब (शैले हॉल) में आयोजित समारोह में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा सर्वप्रथम अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल एवं उपाध्याय देवकी बिष्ट को पद की शपथ दिलाई गई उसके उपरांत अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल द्वारा जिला पंचायत के सदस्यों को शपथ दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दर्मवाल ने सभी को नंदाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में हम जनपद नैनीताल को विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी पंक्ति में ले जाएंगे जिसमें सभी सदस्यों सहित आमजन का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जिले के विकास हेतु निरंतर कार्य करेगी, और जिले को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी देवी ने कहा कि जनता की उम्मीद एवं उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप हर समस्या का समाधान मिलजुल कर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में सभी नव निर्वाचित सदस्यों एवं उपस्थित अन्य आगतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार ने अवगत कराया कि जिला पंचायत की प्रथम बैठक 6 सितम्बर को नैनीताल क्लब के सभागार में पूर्वाहन 11 बजे से निर्धारित की गई है

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या, भीमताल राम सिंह कैड़ा, लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी हेमंत द्विवेदी, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्य, सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, दीपक मेहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, राज्य आंदोलनकारी गणेश बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। संचालन हेमंत बिष्ट द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉