Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव: राजकीय मेडिकल कॉलेज में 228 मतदान टोलियों को दिया प्रशिक्षण, 912 मतदान कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

नगर निकाय चुनाव के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन 228 मतदान टोलियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक मतदान टोली में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान कार्मिक शामिल किए गए हैं। प्रशिक्षण में आज कुल 912 मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

आज चले प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एचबी चंद ने मतदान टोलियों को संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने मतदान टोलियों को मतदान की समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी को मतपत्र तैयार करने, मतदान पेटी व समस्त निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों को आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षित रखने, पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रत्येक दो घंटे में डाले गये मतों की संख्या व उसका मिलान करने और मतदाता के बायें हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाने सहित अन्य जानकारी दी। साथ ही मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को मत पेटिका को खोलने व बंद करने की जानकारी भी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad

प्रशिक्षण में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, आरओ लालकुआं तुषार सैनी, भीमताल के एन गोस्वामी सहित मतदान कार्मिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉