Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे गांव में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

गरमपानी:-  बेतालघाट ब्लॉक में गुरुवार को 19 वर्षीय युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। नदी पार करते समय युवक का पैर फिसल गया और तेज बहाव में वह बह गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल (19) पुत्र आनंद सिंह बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग का कैंटर गिरने से चालक की मौत, सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने घायलों का हाल जाना
Ad

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। संयोग से उसी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल में जुटी एसडीआरएफ की टीम मौजूद थी। सूचना मिलते ही टीम तत्काल कोसी नदी किनारे पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ जवानों ने युवक को नदी से बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरमपानी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की अंगूठी बरामद

खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉