Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंचीधाम बायपास हर हाल में 15 जून तक हो यातायात शुरू: कुल 1258.12 लाख रूपये की 5 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलांयास

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- जिला नैनीताल निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश सरकार ने लगातार विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। विकास की इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन पहुँचकर लोक निर्माण विभाग की 945.99 (नौ करोड़ पैंतालीस लाख निन्न्यानवे हजार) 4 योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि लोक निर्माण विभाग की ही 312.13 (तीन करोड़ बारह लाख तेरह हजार) की एक योजना का लोकार्पण किया गया है। इस प्रकार कुल 1258.12 लाभ रूपये की 5 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास किया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने के लिए 73 (तिहत्तरवे) संविधान संशोधन के तहत 11 (ग्यारहवीं) अनुसूची में वर्णित 29 (उनतीस) विषयों के हस्तांतरण हेतु कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के समस्त जनपदों में नये पंचायत भवनों का निर्माण एवं पुराने पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सड़कों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है। अभी तक 14027 (चौदह हजार सत्ताईस) नये गाँवों को सड़क मार्ग प्रदान कर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़कर गाँवों के विकास के लिये सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना के अंतर्गत अब तक पांच हजार से अधिक होम स्टे पंजीकृत किये जा चुके हैं। जबकि 1118 (एक हजार एक सौ अट्ठारह) लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नहरों के किनारे वृक्षारोपण करके दिया हरियाली को बढ़ाने का संदेश, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के अलावा कई अधिकारियों ने किया सहयोग
Ad

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन सभागार पहुँचकर जन संवाद किया तथा जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कैंचीधाम बायपास निर्माण कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि बायपास में 75 मीटर स्पान के बन रहे पुल में विलम्ब होने की संभावना होने पर अस्थायी रूप से वैलीब्रिज की व्यवस्था करते हुए 15 जून तक हर हाल में बायपास रोड शुरू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं को दिये। उन्होंने जनपद की सड़कों पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए निर्देश दिये कि जनपद की महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण हेतु प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर शासन में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों के अनुरूप ही सड़कों का निर्माण किया जाये ताकि अधिक दबाव के कारण सड़कें जल्दी खराब न हों और हॉटमिक्स कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

उन्होंने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि पहाड़ों के विकास में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त गूलों एवं नहरों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि भीमताल नौकुचियाताल नहर से अतिक्रमण हटाने हेतु शीघ्रता से कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से तत्काल अतिक्रमण हटाया जाये। उन्होंने भीमताल के ढुंगसील पहाड़ी से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, झीलों, नदियों तथा तालाबों में जमा गाद, सिल्ट आदि को हटाने एवं नदियों को साइंटिफिक तरीके से व आसानी से चैनलाइज करने के लिए आधुनिकतम मशीन खरीदने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये।

उन्होंने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि गांव से लेकर मुख्यालय तक कूड़े का निस्तारण  होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉