Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मतगणना के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद, स्ट्रॉन्ग रूमों की लगातार निगरानी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सफल और शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी प्रकाश चंद सहित सभी राजपत्रित अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूमों की सतत निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

मतगणना स्थलों पर बम निरोधक दस्ते द्वारा भी नियमित चेकिंग की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की शंका, वस्तु या गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवधान रहित रूप से सम्पन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

जनता से अपील –

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल 112 या नजदीकी थाना/चौकी पुलिस को दें, संपर्क करें।

नैनीताल पुलिस जनता की सुरक्षा और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉