Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

बागेश्वर जिले के एक डाकघर में 1500 से अधिक खाता धारकों की जमा पूंजी गायब, पोस्टमास्टर फरार, ग्रामीणों में आक्रोश

ADVERTISEMENTS Ad


बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के सिमगढ़ी में डाकघर में हडक़ंप मचा हुआ है। यहां 1500 से अधिक लोगों की जीवन भर की जमा पूंजी गायब हो गई ,यह मामला तब सामने आया जब खाताधारकों ने अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक की। ऑनलाइन चेक करने पर पता चला कि उनके खातों से बड़ी रकम गायब है। बताया जा रहा है कि यह मामला तब गंभीर हुआ जब पोस्टमास्टर फरार हो गया।
खबर फैलते ही बागेश्वर के सिमगढ़ी, मझेड़ा और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग कमेड़ीदेवी पोस्ट ऑफिस पहुंच गए। जब उन्होंने अपनी पासबुक ऑनलाइन चेक की तो उन्हें पता चला कि उनके खातों में जमा राशि गायब है। 70 वर्षीय शारदा देवी ने बताया कि उन्होंने चार साल में 2 लाख रुपये जमा किए थे, लेकिन अब उनके खाते में सिर्फ 2 हजार रुपये बचे हैं। इसी तरह राकेश राठौर ने 12 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कराई थी, लेकिन उनके खाते में शून्य बैलेंस दिखा रहा है।
इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। खाताधारकों का आरोप है कि उन्हें धोखे में रखा गया और उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली गई। स्थानीय पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। स्टेशन ऑफिसर खुशवंत सिंह ने बताया कि वे सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी जुटा रहे हैं और मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी पोस्टमास्टर की तलाश कर रही है। खाताधारकों ने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिले और उनकी जमा राशि वापस लौटी जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉