Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार का आरोपों के बाद जिला पर्यटन अधिकारी को किया निलंबित, पर्यटन सचिव ने दिए निलंबन के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने होमस्टे अनुदान वितरण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई की गयी है। इसके चलते जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्बयाल ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने बृजेश पांडे के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पर्यटन विभाग के अनुसार विभागीय जांच में आरोपों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉