Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मौसम: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, आपात स्थिति में करें हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क—-

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल-  जिले में आगामी 2और 3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, “ऑरेंज अलर्ट” जारी, किया है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जनपद में दिनांक 02  एवं 3 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि चेतावनी के दृष्टिगत जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक हाई अलर्ट पर रहेंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीन एवं गैंग कार्मिकों के साथ 24×7 तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोसी के समीप अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल
Ad

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले, परगना एवं विकास खण्ड स्तर पर आपदा प्रबंधन- प्रणाली के नामित अधिकारी अपने मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे। तहसील स्तर पर गठित QRT टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मोबाइल फोन ऑन रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता भूकंप के झटके, कई लोग घरों से बाहर निकले, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं

जनता से अपीलः

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 2-3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र दूरभाष नंबर 05942-231178/79/81

मोबाइल नंबर 8272080884

टोल फ्री नंबर- 1077

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉