Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 17 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/देहरादून:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत  उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान के अनुसार अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश का क्रम बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मैदानी इलाकों में फिलहाल मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ी है, लेकिन 17 सितंबर तक पूरे प्रदेश में हल्की से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने यात्रियों, चारधाम यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने तथा नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉