Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट बर्ड हिट की घटना के बाद वापस लौटी, विमान में 170 यात्री थे सवार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- देहरादून एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक उड़ान बर्ड हिट की घटना के बाद टेकऑफ के कुछ देर बाद ही वापस लौट आई। विमान में सवार लगभग 170 यात्रियों की जान खतरे में पड़ते-पड़ते बची।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6:05 बजे इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6136 ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान से पक्षी टकराने की सूचना मिली, जिससे इंजन में तेज आवाज आने लगी। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर वापस लौटने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान को सुरक्षित देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर आपात स्थिति की आशंका में पूरी तैयारी रखी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

फिलहाल बर्ड हिट का शिकार हुआ विमान देहरादून एयरपोर्ट पर खड़ा है, जबकि अन्य शहरों के लिए उड़ान संचालन सामान्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉