Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

अब घर बैठे स्पीड पोस्ट से मिलेगा श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ धाम का प्रसाद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अब श्रद्धालुओं को स्पीड पोस्ट के जरिए प्रसाद भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। गुरुवार को समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने संस्था के कैनाल रोड स्थित कार्यालय में भगवान बदरी विशाल एवं भगवान केदारनाथ के प्रसाद के पैकेट भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों को सौंपे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस अवसर पर अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं तक धामों का प्रसाद पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए बीकेटीसी ने डाक विभाग के साथ अनुबंध किया है। इसके तहत पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि समिति कार्यालय से प्रसाद के पैकेट प्राप्त कर श्रद्धालुओं तक स्पीड पोस्ट से पहुंचाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल और भगवान केदारनाथ की दीर्घकालिक पूजा करवाते हैं, उन्हें पांच से दस वर्ष तक हर यात्रा वर्ष में प्रसाद भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इस मौके पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सहायक निदेशक आशीष कुमार, सहायक डाक अधीक्षक दिनेश तोमर और मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव योवन कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉