Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

व्यवसायी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। यहां बिंदुखत्ता क्षेत्र  में व्यवसाई ने दुपट्टे से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।  सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता का अपनी पत्नी ललिता उम्र 38 वर्ष से विवाद हो गया।आवेश में आकर उसने दुपट्टे से ललिता का घोट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, कोतवाल डीआर वर्मा समेत फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता के भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो बेटे है,जबकि मृतका की पहले पति से एक बेटी है। पुलिस ने मृतका के बागेश्वर कपकोट स्थित माइके को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक जांच के बाद मृतक का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। आरोपी पति गोविंद मेहता की नगला और गोलगेट के बीच हाईवे के किनारे मोटर मैकेनिक की दुकान है। पुलिस उक्त मामले में कोई भी क्लू छोड़ने के मूड में नहीं है, हर एंगल से हत्याकांड की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की माॅल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित, नो हॉर्निंग जोन के संबंध में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉