Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान: छात्र-छात्राओं ने नशीली दवाओं के सेवन और तस्करी से दूर रहने की शपथ ली

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता पंत ने की।

ADVERTISEMENTS Ad

समारोह में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने नशीली दवाओं के सेवन एवं अवैध तस्करी से स्वयं को दूर रखने की शपथ ली। उन्होंने ‘नशे को ना और जीवन को हां’ कहने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अनुलहुदा ने नशीली दवाओं और अवैध तस्करी के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूक किया। उन्होंने एक स्वस्थ, नशामुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।मीडिया प्रभारी मनोज कुमार आर्य ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने एवं समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा मीडिया प्रभारी मनोज कुमार आर्य ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने एवं समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस अभियान के वाहक बनकर समाज में सार्थक परिवर्तन लाने की दिशा में आगे आना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस संकल्प को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस दिशा में हर कदम एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम में डाक्टर कुन्दन प्रसाद आदि ने सहयोग प्रदान किया। युवाओं को इस अभियान में सार्थक परिवर्तन लाने की दिशा में आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रेमलता पंत ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इस दिशा में हर कदम एक बड़ा परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम में डाक्टर कुन्दन प्रसाद आदि ने सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉