Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, शेरनाला निर्माणाधीन मोटर पुल कार्य प्रगति के बारे में ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  सांसद अजय भट्ट ने गुरुवार को गौला पुल सुरक्षात्मक कार्य निर्माण और उससे जुड़ी एप्रोच रोड के निर्माण का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने शेरनाला में निर्माणाधीन मोटर पुल के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि शेरनाला अभी गर्मी में शांत हो जाता है परंतु वर्षा ऋतु में आम जनमानस का आर-पार जाना भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि ये सड़क हल्द्वानी से लेकर आदि कैलाश तक जाती है और यही से चंपावत, पिथौरागढ़, धारचुला, नेपाल बॉर्डर तक इस सड़क से आवागमन होता है, इसी कारण इस स्थान पर नदी में मोटर पुल का निर्माण अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कार्यदाई संस्था लोनिवि पीआईयू खण्ड की अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अवशेष कार्य 25 जून तक पूर्ण करते हुए मानसून से पूर्व पुल से यातायात हेतु सुचारू किया जाय।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को तय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्वक तरीके से पूरा किया जाय।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान गौला रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क पर होने वाले कार्यों के निर्माण के संबंध में सांसद ने लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि अवशेष कार्यों को शीघ्र ही कराया जाए। इसके साथ ही रेलवे विभाग के इंजीनियर से भी बातचीत कर आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य को तेजी से कराया जाय। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। और कार्य समय पर हों ताकि मानसून के समय जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो ।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष मानसून सीजन के दौरान गौला पुल और एप्रोच रोड को भारी नुकसान हुआ था, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हुआ था, वर्तमान में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य को तय समय सीमा पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

सांसद ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता में है और निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान सांसद ने सूर्या नाला का भी निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि उक्त स्थान पर भी मोटर पुल का बनना आवश्यक है इस हेतु मोटर पुल बनाए जाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दाइत्वधारी ध्रुव रौतेला, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता आशुतोष, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीआईयू बबीता सक्सेना के अलावा  विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉