Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को राहत देते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड बोर्ड ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस संबंध में बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने निर्देश जारी किए हैं। बताया गया कि यह निर्णय छात्रहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बोर्ड को सूचना मिली थी कि कई विद्यालयों द्वारा अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरे गए थे। साथ ही कुछ विद्यालयों ने नामावली डाउनलोड नहीं की थी और चालान भी अपलोड नहीं किए गए थे, जिसके कारण विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

जानकारी के अनुसार, परीक्षाफल सुधार परीक्षा प्रथम वर्ष 2026 तथा परीक्षा तृतीय 2025 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बोर्ड ने सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर पर विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र छात्र आवेदन से वंचित न रह जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉