Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों को छापेमारी की कार्यवाही करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के परिप्रेक्ष्य में जनपद के अंतर्गत घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि तथा कई स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की रोकथाम एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये रखना अति आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

इस संबंध में जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा समस्त उप जिला अधिकारियों सहित जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये है कि एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के दृष्टिगत लगातार छापेमारी की कार्यवाही  सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने निर्देश जारी करते हुए गैस एजेन्सियों से सम्बन्धित गोदाम में स्टॉक की स्थिति, एलपीजी सिलेन्डर, सिलेंडरों के वितरण व्यवस्था में एक के पश्चात् दूसरे सिलेंडर में अन्तराल से सम्बन्धित नियमों का पालन, एलपीजी सिलेंडरो के अवैध रिफिलिंग पर कार्यवाही तथा उपभोक्ता को निर्गत गैस वितरण पासबुक में वितरण से सम्बन्धित विवरण का अंकन करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

उन्होने कहा कि छापेमारी की कार्यवाही के दौरान विशेष निगरानी रखते हुए अनियमितता पाये जाने की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉