Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एक ही घर में रहने वाले दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लंबे समय से कच्ची शराब के आदी थे दोनों, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  बच्ची नगर नंबर एक में कच्ची शराब की लत ने दो सगे भाइयों की जिंदगी छीन ली। एक ही घर में रहने वाले दोनों भाई संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों भाई लंबे समय से कच्ची शराब के आदी थे और नशे की इस लत ने उनका पूरा जीवन तबाह कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सुनील कुमार (31) और मनोज कुमार (45) के रूप में हुई है। दोनों की हालत यह थी कि सुबह आंख खुलते ही शराब पीना उनकी दिनचर्या बन चुकी थी। शराब की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने घर के पास स्थित करीब 800 फीट भूमि महज तीन लाख रुपये में बेच दी थी। इतना ही नहीं, शराब के लिए साइकिल और घर के दोनों दरवाजे तक बेच डाले थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जबकि बड़े भाई मनोज कुमार की पत्नी शराब की लत से परेशान होकर करीब तीन साल पहले ही घर छोड़ चुकी है। मनोज की एक 12 वर्षीय बेटी भी है, जो पारिवारिक संकट की शिकार बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी दोनों भाइयों ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया और नशे की हालत में सो गए। मंगलवार सुबह जब वे नहीं उठे तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मृत अवस्था में पाया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि दोनों भाई कच्ची शराब के लती थे। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉