Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देहरादून और नैनीताल में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में बिजली चमकने, तेज बारिश और हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। भारी बारिश के चलते सभी जिलों में अलर्ट भेजा गया है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉