Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पुलिस ने दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, कॉलेज में नामांकन के दौरान माहौल बिगाड़ने का किया था प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने  दो गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बरेली, रुद्रपुर व दिनेशपुर के रहने वाले हैं। जिनका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 24 सितंबर को रुद्रपुर डिग्री कॉलेज गेट पर नामांकन के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। जिसके बाद कुछ पेशेवर अपराधियों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और फायरिंग कर दहशत फैलाई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को 15 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। ब्लॉक रोड रुद्रपुर व बंसल धर्मकांटा किच्छा रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रखवीर सिंह निवासी ग्राम ईश्वरपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली और दानिश निवासी वार्ड नंबर 29 आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर व गुरपेज निवासी ग्राम नेताजी नगर, विजय नगर, दिनेशपुर बताया। रखवीर व दानिश के खिलाफ यूपी व रुद्रपुर में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर में रहने वाले दानिश पर हत्या समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं। दानिश केलाखेड़ा थाने का गैंगस्टर है। इसी के कब्जे से पुलिस को तमंचा बरामद हुआ है।

दिनेशपुर निवासी गुरपेज कुछ समय पहले रुद्रपुर में पिता-पुत्र की हत्या में आरोपियों को भगाने के लिए गाड़ी व शरण देने के लिए पैसे दे चुके है। फसियापुर गोलीकांड में भी इसी का नाम सामने आया था। इसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

बरेली में रहने वाला रखवीर उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश दो राज्यों में अपराध कर चुका है। वह रुद्रपुर का गैंगस्टर है। उसके ऊपर दिनेशपुर, केलाखेड़ा व नानकमत्ता में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा है कि अपराधियों और अराजकतत्वों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कॉलेज परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराधियों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वह दोबारा फायरिंग करने के बारे में सोच भी नहीं पाएंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉