Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी, नदी एवं नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मानसून का लगातार असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश भर में कई स्थानों पर गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका भी बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा और अन्य पर्वतीय मार्गों पर सफर करने वाले श्रद्धालुओं से भी यात्रा से पहले मार्ग और मौसम की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉