Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, विशेष सतर्कता बरतने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में मौसम में एक बार फिर परिवर्तन होने जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप से बढ़ रही गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 11 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून और उत्तरकाशी में तीव्र वर्षा के आसार जताए गए हैं। वहीं, शुक्रवार को भी पांच जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

प्रदेश के 11 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चल सकती हैं। देहरादून और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को पांच जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी,
नैनीताल और चंपावत में चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी 27 अक्टूबर से शुरू होगा भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र, पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है धामी सरकार

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ रही है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉