Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रदेश में फिर मौसम बदलने के आसार: 24 से 48 घंटे के अंदर बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादूनः-  प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग  ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटों के भीतर बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर खासतौर पर पहाड़ी जिलों में ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां तेज बारिश के साथ मौसम बदलने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम का यह बदला हुआ रुख जनजीवन पर असर डाल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए चिंता का कारण बन सकती है। खासकर फल और सब्जी की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा भी बढ़ सकता है, ऐसे में यात्रा करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच घायल

वाहन चालकों को भी बारिश और तेज हवाओं के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। खासतौर पर पहाड़ी मार्गों पर फिसलन और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

मौसम निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि कुछ जिलों में यह दौर 5 मई तक जारी रह सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉