Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कर्मचारियों का तीन माह का वेतन न मिलने की शिकायत का कुमाऊँ कमिश्नर ने लिया संज्ञान, नगर आयुक्त को शीघ्र कार्रवाई कर वेतन दिलाने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन न मिलने की शिकायत को कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त हल्द्वानी को मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द से जल्द दिलाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कर्मचारियों ने कुमाऊं आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा अप्रैल, मई और जून 2026 का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दैनिक खर्च और चिकित्सा जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अतिरिक्त कुसुमखेड़ा स्थित सेन्टर को बन्द भी कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण
Ad

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वेतन मांगने पर कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है तथा नौकरी से निकालने और परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कंपनी प्रबंधन को मौखिक और लिखित रूप से इस संबंध में अवगत कराया था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
शिकायत के अनुसार प्रभावित कर्मचारियों में 10 चिकित्सक, 10 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 10 एमपीडब्ल्यू और 10 सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर
Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने और सभी प्रभावित कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान दिये जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉