Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में फिर एक बार गर्मी बढ़ने के आसार, तापमान में हो सकती है एक से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  मई माह के जाते-जाते और जून की शुरुआत में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन अब उत्तराखंड में गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर मैदानों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को प्रदेश भर में चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी सहित मैदानी इलाकों में दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। वहीं पहाड़ी जिलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि, पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इससे तापमान में विशेष कमी आने के आसार नहीं हैं। साफ आसमान और लगातार धूप के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजधानी देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहने के संकेत मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

गौरतलब है कि बीते दिनों हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को तेज धूप और बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉