Medical
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, एम्स ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा  हादसा होने से टल गया, जब एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलिकॉप्टर केदारनाथ हेलिपैड से महज 20 मीटर की दूरी पर क्रैश हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने केदारनाथ आ रहा था। लैंडिंग के दौरान तकनीकी कारणों से हार्ड लैंडिंग हुई, जिससे हेलिकॉप्टर की टेल बॉन को नुकसान पहुंचा। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में केवल पायलट सवार था। दुर्घटना के बाद संबंधित विभागों को सूचित कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

केदारनाथ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवा जीवन रेखा मानी जाती है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और हेलिपैड की तकनीकी स्थिति का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉