Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही: बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना के  6 आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान, ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने कल गुरुवार को प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

    घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

   इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
  थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 6 अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर 2 वाहनों को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल पुत्र सुरेंद्र सिंह (28 वर्ष) – निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड चोरपानी, रामनगर
2. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया, रामनगर
3. वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर
4. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश, निवासी ढेला पटरानी, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नर सिंह, निवासी खुरियाखत्ता नं. 9, बिंदुखत्ता

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

गिरफ्तारी टीम

> थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद
> हेड कांस्टेबल. विनोद सिंह
> हेड कांस्टेबल. नवीन पांडे
> कांस्टेबल. दीपक सामंत
> कांस्टेबल. दीपक सिंह
> होमगार्ड कपिल बुधोड़ी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉